गड़हनी: बगवां के पास पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में एक माह में ही आई दरार, ग्रामीणों में आक्रोश
बगवां -पहरपुर पथ में एक माह पहले बगवां गांव के पास बना पीसीसी सड़क में दरार आने लगा है। दरार आने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ये पथ 5 किलोमीटर है लेकिन अभी मात्र पीसीसी कार्य बगवां में किया गया और कुछ समय में ही सड़क क्रैक होने लगा। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानक का सही उपयोग नहीं किया गया जिसका नतीजा सामने है।