चंदनकियारी: बाटबिनोर में रजत जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक उमाकांत रजक
चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर में बुधवार को रजत जयंती समारोह में विधायक उमाकांत रजक शामिल होकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समय लगभग दो बजे विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने वाला यह संस्थान शिक्षा, संस्कार एवं समाज निर्माण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।