नागौद: नागौद पुलिस ने चंदन के पेड़ चोरी करने वाले पारदी गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
Nagod, Satna | Jun 1, 2026 नागौद पुलिस ने चंदन के पेड़ों की चोरी करने वाले सक्रिय पारदी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने नागौद, रामपुर बाघेलान, सिंहपुर, अमरपाटन एवं चौकी बाबूपुर क्षेत्र में चंदन के पेड़ों की चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।