पन्ना: दिल दहला देने वाली वारदात: पन्ना के ऐतिहासिक तालाब में मिले दो मासूमों के शव, लोगों का फूटा गुस्सा
Panna, Panna | May 30, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ के ऐतिहासिक बेनिसागर तालाब में दो नवजात बच्चों के भ्रूण तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह तालाब के पास पहुंचे एक शख्स ने हनुमान मंदिर के पास पानी में दोनों शवों को तैरते देखा।