रायबरेली: महाराजगंज में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा कर्मी झुलस कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पोल के ऊपर चढ़ा संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया। चपेट में आने के बाद झुलस कर नीचे गिर गया। मौजूद लोगों के द्वारा महाराजगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लाइनमैन के हाथ पूरी तरह झुलस गए, तथा सिर में गंभीर चोट आई है।