महू के बेरछा में करंट लगने से बंदर की मौत, विधि विधान से अर्थी निकाल कर किया अंतिम संस्कार
महू के बेरछा गांव में शनिवार 1:00 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला जहां पर एक बंदर की बिजली के पोल में पहले करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई थी जिसके बाद ग्रामीणों ने विधि विधान से बंदर की शव यात्रा निकाली इस शव यात्रा में लोग भी शामिल हुए आगे ढोल चल रहा तो पीछे बंदर की अर्थी वही बंदर का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया