धरहरा: युवक ने फंदे में झूल कर की आत्महत्या। क्षेत्र में फैली सनसनी।
ताजा मामला मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह पंचायत अंतर्गत नया टोला माताडीह का है जहां 20 वर्षीय युवक ने फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही घटना की सूचना पर धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।