हुलासगंज: घोसी विधायक क्षेत्र का किया भ्रमण परिवारों से मिल जताई संवेदना, मोहर्रम कार्यक्रम में भी हुए शामिल
घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विधायक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की तथा शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। काको प्रखंड के भदसरा गांव में दिवंगत परिजनों के घर पहुंचकर उन्होंने सातवां में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हुए।