सोहागपुर: रमजान माह के अलविदा जुमा पर नगर की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई पवित्र नमाज
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह के अलविदा जुमा की पवित्र नमाज शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे तक अदा की गई है, वहीं पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है,रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज के दिन नगर के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है।