रायबरेली: आईटीआई शारदा नहर पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में बच्चा समेत 3 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मिल एरिया थानाक्षेत्र के आईटीआई,शारदा नहर पर,गुरुवार को रोड़ पर खड़े वाहनों की वजह से,तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी में भिड़ंत हो गई है।जिसमें एक बच्चा समेत,तीन लोग घायल हो गए हैं।तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए,जिला अस्पताल पहुंचाया गया,यहां भर्ती कर तीनों का इलाज किया जा रहा है,डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।