राजनगर: सुसाइड से पहले युवक का वीडियो वायरल, इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने राजनगर थाने के सामने किया चक्का जाम
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपट में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार मृतक देवीदीन कुशवाहा ने तीन दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपना दर्द बयां किया था। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान