मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने लूटकांड में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूटकांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार के दिन 4 बजे थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में मखदुमपुर थाना में दर्ज लूटकांड के एक मामले में परसबीघा थाना क्षेत्र के मांदिल गांव निवासी बैजू चौधरी उर्फ मोर नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है।