जशपुर: मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि, कोमड़ो पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे ग्राम कोमड़ो स्थित उनके निवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने दिवंगत भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जनसेवा के योगदान को नमन किया।