सोनो: जामुखरैया पंचायत में प्रथम संस्थान और यूनिसेफ के तत्वावधान में बाल मजदूरी के मुद्दे पर चित्रकला कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sono, Jamui | May 3, 2024 प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत जामुखरैया पंचायत में प्रथम संस्थान और यूनिसेफ के तत्वाधान में बाल मजदूरी के मुददे पर चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कल्पना किशोरी सह किशोर समूह एवं ममता किशोरी सह किशोर समूह के बच्चों द्वारा बाल मजदूर रोकथाम हेतु अलग अलग पेंटिग बनाया।