मक्सूदनगढ़: करेला गांव में 30 साल से बंधुआ मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति को श्रम विभाग और पुलिस की टीम ने कराया मुक्त
गुना के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के करेला गांव में 30 साल से बंधुआ मजदूरी कर रहे राजू सहरिया नाम के व्यक्ति को कलेक्टर के निर्देशन में श्रम विभाग और पुलिस की टीम ने मुक्त कराया है वरदान सेवा समिति गुना के सदस्य प्रमोद भार्गव ने बताया राजू सहरिया इंदौर के पालदा हिम्मतपुर के रहने वाले हैं इनके परिवार और घर को खोज रहे हैं फिलहाल अपना घर आश्रम में इनको रखा गया है