बिनता के बच्चों ने दिखाया कि बदलाव की शुरुआत छोटी उम्र से हो सकती है।
प्राथमिक पाठशाला बिनता में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बच्चों ने चित्रकला, रंगोली और स्वच्छता गतिविधियों के जरिए ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश दिया।
बच्चों ने अपने गांव और विद्यालय को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। 🌱
स्वच्छता की आदत, बेहतर भविष्य की नींव। ❤️