सतबरवा: बारी गांव की नाबालिग लड़की 19 जनवरी से लापता, गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
सतबरवा थाना क्षेत्र के बारी गांव की 17 वर्ष की नाबालिक लड़की 19 जनवरी 2026 से लापता है। गांव के हैप्पी सिंह पिता अरविंद सिंह उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में लड़की की मां ने सतबरवा थाना में मामला दर्ज कराया है लेकिन दो महीने से अधिक दिन हो जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।