हनुमानगढ़: जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था पर किसानों का आक्रोश, 6 जून को जिला कलेक्ट्रेट का किया जाएगा घेराव, किसानों ने किया एलान
हनुमानगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। किसानों ने आगामी 6 जून को जंक्शन जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसानों का दावा है कि इस प्रदर्शन में 10000 से अधिक किसान पहुंचेंगे। जिले में खरीद अवधि समाप्त होने के बाद भी किसानों का गेहूं मंडियों में पड़ा हुआ है।