बांगरमऊ: उन्नाव में सफीपुर-मियागंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, चालक गंभीर घायल
उन्नाव के सफीपुर-मियागंज मार्ग पर बुधवार दोपहर 2:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मोही खेड़ा गांव के पास टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक रामसेवक (45) ने नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में वह नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण