कन्नौज: जिले में नई मतदाता सूची जारी, जानिए आपकी विधानसभा में अब कितने वोट हैं
जनपद कन्नौज की तीन विधानसभा से जुड़ी मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। जिला कलेक्ट्रेट में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की मौजूदगी पर प्रक्रिया हुई। जिले में कुल 10,67,332 मतदाताओं की संख्या है। 56,207 नए और 2,21,000 कम हुए हैं। तिर्वा में 3,23,589, छिबरामऊ 3,81,397 और 3,62,346 कन्नौज सदर विधानसभा में मतदाता पाए गए हैं।