सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार वारंटी अभियुक्त को गांव परागपुर से किया गिरफ्तार
सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार पुत्र अंतलेश को उसके गांव से पकड़कर न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।