बरेली: बरेली में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा की तैयारियां तेज, समिति ने प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिया
बरेली में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव और भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 24 अक्टूबर को आयोजित शोभायात्रा प्रबंध समिति की बैठक में पत्रकारों और छायाकारों का आभार जताया गया। समिति अध्यक्ष अंशु आर्या ने कहा कि बरेली प्रशासन के सहयोग से शोभायात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।