मुरैना नगर: मुरैना: सांसद का 'बोतल ओपनर' अंदाज वायरल, दांतों से ढक्कन खोलते ही सोशल मीडिया पर मची हलचल
मुरैना में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे सांसद को गर्मी के कारण प्यास लगी तो उन्होंने पानी की बोतल खोलने की कोशिश की,लेकिन ढक्कन नहीं खुला।तो उन्होंने दांतों से ढक्कन खोल लिया।किसी ने यह दृश्य रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया, जिस पर लोग मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में मजे ले रहे है।