दतिया: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की पहल से बड़ोंनकलां के पुरान खेड़ा शंकर जी मंदिर पर दूर हुई पानी की किल्लत
Datia, Datia | Jun 15, 2026 ग्राम पंचायत बड़ोंनकला के पुराना खेड़ा मोजा में स्थित प्राचीन शंकर जी के मंदिर पर वर्षों पुरानी पानी की समस्या अब दूर होने जा रही है। रविवार को सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी के सामने जब ग्रामीणों ने मंदिर पर पानी की व्यवस्था नहीं होने की बात रखी तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और पानी की समस्या का समाधान कराया.