भारतीय लोकतंत्र को मजबूत स्तंभ देने वाले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान’’ थीम के तहत शपथ ग्रहण व प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम बुधवार दोपहर दो बजे करीब आयोजित हुआ। लोकतंत्र की नींव रखने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, संवैधानिक सलाहकार बीएन राव, सरदार वल्लभभाई पटेल याद किए गए।