पचोर: पचोर में रंग पंचमी पर निकली पारंपरिक गैर, राज्य मंत्री व सांसद ने 'रंग बरसे भीगे चुनरिया' में लगाए ठुमके
रंग पंचमी पर पचोर नगर में धूमधाम के साथ रंग उत्सव मनाया जहां पारंपरिक गेर निकाली गई जिसमें राज्य मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने रविवार को सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई गैर में शामिल होकर लोगों को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी मैं पीके चुनरिया वाली गाने पर मंत्री और सांसद ने जमकर ठुमके लगाए और रंग गुलाल उड़ाया।