पंचकूला: जवाहर नवोदय विद्यालय मौली की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्राचार्य ने दी जानकारी
जवाहर नवोदय विद्यालय मौली की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के प्राचार्य रूप चंद ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है।