पंचकूला: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन करवाने की तैयारियां हुईं पूरी : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ यश गर्ग
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला की दोनों विधानसभाओं में नामांकन करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा के लिए एसडीएम कार्यालय कालका में और पंचकूला विधानसभा के लिए लघु सचिवालय पंचकूला स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में प्रत्याशी/ उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे।