पंचकूला: ढडारडू गांव के कई किसानों के खेत में लगे ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी, मामला दर्ज
बरवाला खण्ड के ढडारडू गांव के किसानों के खेत से बिजली की केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। डीसीपी पंचकूला को दी गई शिकायत में किसानों ने पूरे मामले की जांच सीआईए की टीम से करवाने की मांग करते हुए कहा हैं कि उनके खेतों में लगे ट्यूबवेल की बिजली की केबल कई बार चोरी हो चुकी हैं।