पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। तुलसिया पेट्रोल पंप, कठोतिया पुल, बलुआ मोड़, बायपास रोड और नया बाजार सहित कई इलाकों में वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान कागजात, हेलमेट और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर यह आगे भी जारी रहेगा।