आगरा: आगरा में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि,शहर से लेकर देहात तक मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई सर्दी,मौसम विभाग ने जताई यह आशंका
Agra, Agra | Feb 21, 2024 आगरा में मंगलवार देर शाम को मौसम ने फिर से करवट ली। तेज मूसलाधार बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि देखने को मिली। जिसकी वजह से शहर की मुख्य सड़कों पर लंबा जाम भी लग गया। मौसम विभाग के अनुसार एक हफ्ते तक तेज बारिश की आशंका जताई गई हैं। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता हैं।