घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं, सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा
शनिवार को दोपहर 1 बजे गंगा उइके ने बैतूल कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों को विस्तार से रखा। बैठक की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की।