चूरू: नोखा में 19,400 फीट मिग ला टॉप पर तिरंगा फहराने निकले युवा साइकिलिस्ट
Churu, Churu | Apr 30, 2026 नोखा क्षेत्र निवासी युवा साइकिलिस्ट ललित कुमार जांगिड़ ने लद्दाख स्थित 19,400 फीट ऊंची मिग ला टॉप तक साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा 30 अप्रैल को सिलवा गांव के पदम स्मारक से रवाना हुई। हरप्यारी देवी कुलरिया के सानिध्य में आयोजित समारोह में समाजसेवियों ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें विदा किया।