हेरहंज: हेरहंज में भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया, नारे लगाए
शुक्रवार शाम 5 बजे हेरहंज भाजपा मंडल अध्यक्षको कैलाश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दल के राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास न होने पर विपक्षियों के विरोध में आयोजित किया गया। मौके पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल आदि रहे l