अररिया: प्रसादपुर डूमरिया गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 6, 2026 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के प्रसादपुर डूमरिया गांव में वार्ड संख्या 10 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा आनन- फानन में सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।