नौतनवा: रेहरा गांव में एसडीएम ने 165 बोरी भंडारण धान किया बरामद, की जा रही जब्ती की कार्यवाई
नौतनवां क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के गांव रेहरा में बृहस्पतिवार की शाम एक घर पर रखा 165 बोरी धान बरामद कर जब्ती की करवाई की है। एसडीएम ने बताया कि आशंका है कि इतनी मात्रा में रखी गई धान की बोरियां तस्करी के लिए रखी गई है। संबंधित टीम को सूचना दिया गया है जब्ती की कार्यवाई की जा रही है।