सांगानेर: जयपुर में नौकरी से हटाने के बाद संविदाकर्मी नर्सिंग कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या की, SMS अस्पताल में विरोध प्रदर्शन
जयपुर में नौकरी से हटाए जाने के बाद आज शुक्रवार को नर्सिंगकर्मी ने सुसाइड कर लिया। नर्सिंगकर्मी अपने साथी कर्मचारियों के साथ विरोध प्रदर्शन में आया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार- सुसाइड करने वाला नर्सिंग कर्मचारी दीपक खारवाल है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पूर्व प्रदर्शन कार्यों से समझाइश की।