मुज़फ्फरनगर: पीनना बाईपास पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक की ली जान, कार चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप
मुजफ्फरनगर के पीनना बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी और फिर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में गांव पारसोली निवासी 32 वर्षीय आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। आशीष ईंट भट्टे पर ठेकेदारी करता था और बाइक से दधेडू जा रहा था। परिजनों ने कार चालक पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।