शाहबाद: विवाहिता ने दुष्कर्म करने के बाद लूटपाट का लगाया आरोप, कोतवाली में दी गई तहरीर
कोतवाली के एक मोहल्ले की विवाहिता ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर घर में घुसकर जबरदस्ती दुराचार कर मारपीट करने और जेवर नगदी लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया वह सोमवार की शाम को 6 बजे घर पर अकेली थी। तब घटना को अंजाम दिया गया।