दमोह: विजन डॉक्यूमेंट की परिकल्पना पर चर्चा, विभिन्न वक्ताओं ने रखे विचार
Damoh, Damoh | Jan 12, 2025 दमोह मध्यप्रदेश शासन के द्वारा अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर विजन डॉक्यूमेंट थीम पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में आज रविवार दोपहर 3 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, सांसद राहुल सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुशमारिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए।