नौगांव: नौगांव में पारा 42.6 डिग्री पार, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर सन्नाटा
नौगांव नगर में इस सीजन की पहली बार तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। ब्रिटिश कालीन इस शहर में जहां सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है, वहीं अब गर्मी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तीखी धूप शरीर में चुभने लगी है,