रामपुर: UP 112 रामपुर पुलिस ने अप्रैल माह की रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया: SP विद्यासागर मिश्र
Rampur, Rampur | May 5, 2025 सोमवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेल माह रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश की UP112 में रामपुर पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो पिछले कई माह से लगातार जारी है। UP 112 रामपुर पुलिस की टीम को उत्साह वर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।