रामपुर: पसियापुर बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार दोस्तों की मौत, ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | May 5, 2025 सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत निवासी रोहित रस्तोगी गजरौला में टीटी कंपनी में सिलाई का काम करते थे। उसी कंपनी में उनके दोस्त गजरौला निवासी विष्णु सिंह भी उनके साथ काम करते थे। दोनों दोस्त अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने पीलीभीत जा रहे थे। रविवार की रात लगभग 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।