रामपुर: रविवार को जनपद में आयोजित नीट परीक्षा के रज़ा डिग्री कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया
Rampur, Rampur | May 4, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने जनपद में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी उच्चतर शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जनपद में सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।