स्वर्गीय अनिल माधव दवे जी के पुण्य स्मरण में अमरकंटक स्थित रामघाट दक्षिण तट पर नदी संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार 4:00 बजे किया गया । इस अवसर पर आए हुए वक्ताओं ने मां नर्मदा नदी के संरक्षण को लेकर के अपने विचार रखे और साथ ही इस पुनीत कार्य को करने वाले स्वर्गीय दबे का स्मरण करते हुए उनके पथ पर चलने की बात कही।