धामपुर: नहटौर के गांव मीमला मुस्तफाबाद में घर में घुसकर एक युवक ने युवती के पेट में छुरी मारकर किया घायल
Dhampur, Bijnor | Apr 19, 2026 रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे नहटौर क्षेत्र के गांव मीमला मुस्तफाबाद में युवती नाहिद उर्फ गोलो घर में बैठी हुई थी। इस दौरान एक युवक आया और उसने नाहिद के पेट में छुरी से वार कर दिया।जिससे नाहिद घायल हो गई। आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक युवती के ननिहाल का बताया जा रहा है।