पट्टी: सदहा गांव में एक अज्ञात युवक बहन की शादी तुड़वाना चाहता है, पुलिस से की गई शिकायत
सदहा निवासी इमरान पुत्र इदरीशी ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि अज्ञात नंबर द्वारा कोई युवक उसे उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवक ने आरोपित किया है कि उक्त युवक उसकी बहन की शादी तुडवाना चाहता है। युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।