पट्टी इलाके के बीबीपुर मोड़ पर बाइक से घर लौट रहे रंजीत गुप्ता 25 वर्ष निवासी डाही थाना आसपुर देवसरा को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना रविवार की रात्रि 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है