मवाना के गांव सीना निवासी महिला चिकित्सक शीबा द्वारा सोशल मीडिया पर बाबरी मस्जिद की पोस्ट डालना भारी पड़ गया। रविवार को 11:00 बजे डाली गई पोस्ट वायरल होने पर मवाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला चिकित्सक के खिलाफ शांति भंग में चालान करते हुए कार्रवाई की है । मवाना पुलिस द्वारा माहौल खराब ना हो इस कारण इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।