परिहार: 68 लाख की लागत से बने नाले से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों में नाराजगी
परिहार प्रखंड मुख्यालय के गेट के सामने बाजार जाने वाली सड़क पर 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाले से गंदे पानी का बहाव होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि नाले के निर्माण का उद्देश्य जलनिकासी की समस्या दूर करना था, लेकिन इसके बावजूद गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का